• District 3234H2

    One for All All for One

Club Social Activities

installation charter club

11 Jul 2026

कार्यक्रम सारांश आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को नांदेड़ में आयोजित चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह एवं अश्वमेध यात्रा (Region-VI) अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। हमारे प्रिय जिला गवर्नर PMJF Ln. राहुल औसेकर ने नांदेड़ का पहला चार्टर क्लब लायंस क्लब ऑफ क्वीनस् नांदेड़ का स्थापना समारोह सम्पन्न किया। इस क्लब का स्पॉन्सर क्लब रहा लायंस क्लब ऑफ एंजेल्स नांदेड़। दीक्षा अधिकारी के रूप में VDG PMJF Ln. योगेशकुमार जैस्वाल उपस्थित रहे। क्षेत्र अध्यक्ष MJF Ln. सुरभि माहेश्वरी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही ज़ोन अध्यक्ष Ln. डॉ. ज्योति जांगिड, Ln. डॉ. मोहन देशमुख, तथा Ln. मनीष माकन भी उपस्थित रहे। लायन संगीता भंडारी, अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ एंजेल्स नांदेड़, ने अपने उपवास के दिनों में भी कार्यक्रम में भाग लेकर सभी को प्रेरित किया। उपस्थित क्लब इस समारोह में निम्नलिखित क्लबों के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे: • लायंस क्लब ऑफ नांदेड़ • लायंस क्लब ऑफ नांदेड़ मिडटाउन • लायंस क्लब ऑफ नांदेड़ प्राइड • लायंस क्लब ऑफ नांदेड़ सैफायर • लायंस क्लब ऑफ नांदेड़ सेंट्रल • लायंस क्लब ऑफ एंजेल्स नांदेड़ • ⁠लिऔ क्लब • लायंस क्लब ऑफ क्वीनस् नांदेड़ (स्थापित क्लब) विशिष्ट अतिथि MCC PMJF Ln. दिलीप मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपने ज्ञान एवं आशीर्वाद से सभी को प्रेरित किया। विशेष सम्मान इस अवसर पर उन माननीय लायन्स का भी सम्मान किया गया जो हाल ही में हांगकांग अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन से लौटे हैं: • PDG MJF Ln. प्रविण जी अग्रवाल • PDG PMJF Ln. जयेश जी ठाक्कर • MJF VDG Ln. योगेशकुमार जैस्वाल • MJF Ln. रवि जी कडगे कार्यक्रम अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी क्लबों ने मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। --- सादर, Ln. अभिजीत रेणापूरकर सचिव एवं क्षेत्र अध्यक्ष जिला 3234 H2, Region VI R K Builders and Developers, नांदेड़

Benefited People 60
Raised Of Amount 0
Donated Of Amount 0